30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव तय, इस तूफानी बल्लेबाज की होगी एंट्री!

वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाएं टखने में चोट के कारण नहीं खेलेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनका रिप्‍लेसमेंट कौन होगा? क्योंकि उनके बाहर होने से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी क्रम भी गड़बड़ा जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Oct 2023, 12:42 PM IST

team-india.jpg

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव तय, इस तूफानी बल्लेबाज की होगी एंट्री!

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाएं टखने में चोट के कारण इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वे धर्मशाला ना जाकर 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम से जुड़ेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में उनका रिप्‍लेसमेंट कौन होगा? क्योंकि उनके बाहर होने से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी क्रम भी गड़बड़ा जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं?


धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलते गेंद काफी स्विंग करती है। इसके साथ ही पिच पर बाउंस अच्छा रहने के चलते बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेले तो बड़ा स्कोर भी बना सकते हैं। वहीं, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है।

सूर्यकुमार हो सकते हैं हार्दिक का रिप्‍लेसमेंट

भारतीय टीम प्रबंधन को धर्मशाला की पिच के व्यवहार को देखते हुए हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सोच विचार करना पड़ेगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या की जगह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। वहीं, गेंदबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्‍मद शमी को खिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : पाक की शर्मनाक हार के बाद आखिर क्यों वकार यूनुस बोले- मुझे पाकिस्तानी मत कहो

इसलिए शार्दुल ठाकुर होंगे बाहर

हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, उनकी जगह शार्दुल ठाकुर फिट बैठते हैं। लेकिन, अभी तक खेले तीन मैचों में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है और वह किसी भी मैच में अपने कोटे के 10 ओवर भी पूरे नहीं कर सके हैं। उन्होंने तीन मैचों में अब तक 17 ओवर में 102 रन देकर सिर्फ दो विकेट लिए हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर सवाल भी उठाए हैं। ऐसे में उन्हें बाहर किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें : कोहली के 48वें वनडे शतक पर उठे सवाल, अंपायर ने वाइड न देकर खड़ा किया विवाद