scriptWorld Cup 2019 : बल्लेबाजों ने किया बेड़ागर्क, टीम इंडिया 18 रन से हारी, न्यूजीलैंड फाइनल में | World Cup semifinal india vs new zealand live match restart | Patrika News

World Cup 2019 : बल्लेबाजों ने किया बेड़ागर्क, टीम इंडिया 18 रन से हारी, न्यूजीलैंड फाइनल में

locationनई दिल्लीPublished: Jul 10, 2019 11:09:48 pm

Submitted by:

Mazkoor

रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी का अर्धशतक काम नहीं आया

मैट हेनरी ने तीन विकेट लेकर भारतीय शीर्षक्रम को किया ध्वस्त

Team India

मैनचेस्टर: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा न्यूजीलैंड (New Zealand cricket team) और भारत (Indian cricket team) के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण मंगलवार को 46.1 ओवर के बाद रोक दिया गया था। आज यह मुकाबला यहीं से मैच आगे खेला जा रहा है।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाए थे। बुधवार को इससे आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने और तीन विकेट खोकर 28 और रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड की पारी निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रनों पर समाप्त हुई और भारत को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया। निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रनों पर समाप्त हुई और भारत को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पूरी टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी (50) और रविंद्र जडेजा (77) की जाबांज पारियों के बावजूद 221 रनों पर आल आउट हो गई और 18 रनों से हार गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने विश्व कप में लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया।

https://twitter.com/cricketworldcup?ref_src=twsrc%5Etfw
संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को किया ब्लॉक, जडेजा को लेकर शुरू हुआ था विवाद

शीर्षक्रम फेल और भारतीय टीम ढही

आज भारत का शीर्षक्रम पहली बार फेल हुआ और भारतीय टीम ढह गई। वह तो भला हो लोअर मिडल ऑर्डर में आए महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा का, उन्होंने अपने दिलेर बल्लेबाजी की बदौलत भारत को शर्मनाक हार से बचा लिया। आज रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली तीनों एक-एक रन बनाकर आउट हो गए। भारत पांच रन पर तीन विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। इसके बाद दिनेश कार्तिक भी जल्दी आउट हो गए। यहां से ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या पर टीम को संवारने की जिम्मेदारी थी, लेकिन जमने के बाद इन दोनों ने जमने के बाद अपना विकेट लापरवाही से फेंक दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला, जब तक ये दोनों क्रीज पर रहे, तब तक भारत के जीत की आस बनी रही, लेकिन जडेजा और उसके बाद धोनी के आउट होने के बाद भारत की रही-सही उम्मीद भी खत्म हो गई।

भारतीय गेंदबाजों ने बनाया दबदबा

भारतीय गेंदबाजों की शानदार कसी गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (67) ने न्यूजीलैंड की पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ओपनर हेनरी निकोलस (28) भी चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर (67 नाबाद) ने जरूर जज्बा दिखाया। वह खेल रोके जाने तक विकेट पर टिके रहे। लेकिन विलियम्सन के जाने के बाद दूसरी तरफ से उन्हें कोई विश्वसनीय साथी नहीं मिला। इस वजह से न्यूजीलैंड की टीम खेले रोके जाने तक 46.1 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 211 रन बना सकी थी। इसके बाद बुधवार को यहीं से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पारी निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाकर समाप्त की।
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

लाइव अपडेट…

भारत की पारीः

-221 रनों पर ढेर हुई भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनों से मिली शिकस्त।

-धोनी ने 72 गेंदों का सामना करते हुए पारी में जमाया एक चौका और एक सिक्स।

-भारत का आठवां विकेट गिरा, धोनी 50 रन बनाकर आउट।

-जडेजा ने 59 गेंदों का सामना करते हुए पारी में चार चौके और चार सिक्स जमाए।


– भारत का 7वां विकेट गिरा, जडेजा 77 रन बनाकर आउट।

-भारतीय टीम के 200 रन पूरे।

-जडेजा से पूर्व वर्ल्ड कप में नंबर आठ पर भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रनों का था, जो नयन मोंगिया ने 1999 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए थे।

-वर्ल्ड कप मैचों में नंबर आठ पर खेलते हुए अर्धशतक जमाने वाले जडेजा पहले भारतीय।

-धोनी और जडेजा के बीच सौ रनों की साझेदारी पूरी।

-धोनी और जडेजा की जोड़ी ने पिछले पांच ओवरों में बटोरे 41 रन।

-जडेजा ने 39 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक।

-अब धोनी-जडेजा के बीच पचास रनों की साझेदारी पूरी।

– हार्दिक पांड्रया भी 32 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 31 ओवर में छह विकेट पर 94 रन। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा मैदान पर आए हैं।

– चार विकेट खोकर भारत पहले ही संघर्ष कर रहा था। ऐसे मौके पर ऋषभ पंत ने सेंटनर की गेंद को उठाकर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की और बाउंड्री पर कोलिन डी ग्रैंडहोम ने उनका आसान कैच पकड़ लिया। उन्होंने 56 गेंद पर चार चौके की मदद से 32 रन बनाएं। भारत का स्कोर 23 ओवर में पांच विकेट पर 71 रन। हार्दिक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आए।

– हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जिम्मेदारी से खेलते हुए भारतीय पारी को संवारने में लगे हैं। इस बीच टीम इंडिया ने 17 ओवर में चार विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। पंत- 24, पांड्या- 12 रन पर खेल रहे हैं।

– भारत की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। दिनेश कार्तिक भी आउट होकर पैवेलियन लौट गए। भारत ने 10 ओवर में चार विकेट पर महज 24 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत के साथ देने हार्दिक पांड्या आए।

– ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक क्रीज पर। भारत का स्कोर नौ ओवर में तीन विकेट पर 19 रन।

– चौथे ओवर में भारत को एक और झटका लगा। केएल राहुल भी चलते बने।

– तीसरे ओवर में विराट कोहली चलते बने। उन्होंने एक रन बनाए।

– भारत की बेहद खराब शुरुआत। दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा एक रन बनाकर आउट।

न्यूजीलैंड की पारी

– निर्धारित 50 ओवर में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 239 रन बनाए।

– मैट हेनरी भी चलते बने। न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा। नए बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट आए।

– न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा। 49वें ओवर में लाथम भी आउट होकर चलते बने। नए बल्लेबाज हैं मैट हेनरी।

– 48वें ओवर की अंतिम गेंद पर 74 रन पर रॉस टेलर रन आउट हो गए। उन्होंने 90 गेंद की पारी में तीन चौके और एक सिक्स लगाए। बल्लेबाजी करने मिशेल सेंटनर आए।

– 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन से आगे न्यूजीलैंड की पारी शुरू। रोज टेलर 67 रन पर खेल रहे हैं और टॉम लाथम पांच रन पर नाबाद हैं।

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी, लीग मैच में मिली हार का लेंगे बदला

दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव

इस मैच के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। भारत ने कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। वहीं न्यूजीलैंड ने टिम साउदी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया है। फर्ग्यूसन को हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की वजह से आराम दिया गया था।

दोनों टीमें :

भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जिमी नीशाम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूससन, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो