24 मई को जुड़ेंगे टीम से
बताया जा रहा है कि रिद्धिमान फिलहाल क्वारंटीन हैं और वे क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद 24 मई को मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, रिद्धिमान अब पूरी तरह से फिट हैं और सोमवार रात को ही दिल्ली से कोलकाता पहुंचे हैं। वह 24 मई मुंबई पहुंचेंगे और टीम से जुड़ेंगे। बता दें कि भारतीय टीम मुंबई में क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इंग्लैंड दौरे पर भारत को 18 जून से न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इसके बाद वह अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।