2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंदन में हुई साहा की सर्जरी, अगले साल मैदान में कर पाएंगे वापसी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की आज लंदन में सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उनकी वापसी लगभग अगले साल पाएंगी।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Aug 02, 2018

https://twitter.com/BCCI/status/1024676792018391040

लंदन में हुई साहा की सर्जरी, अगले साल मैदान में कर पाएंगे वापसी

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की मैनचेस्टर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ के निरीक्षण में सर्जरी करायी गयी है। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर साहा के कंधे में चोट है जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई पांच टेस्टों की सीरीज के लिये भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाये हैं। भारतीय टीम बर्मिंघम में फिलहाल अपना पहला टेस्ट खेल रही है। साहा की जगह दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जबकि रिषभ पंत अन्य विकेटकीपर हैं।

आईपीएल के दौरान लगी थी चोट-
33 साल के साहा इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में खेला गया एकमात्र टेस्ट और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के आखिरी समय में खेले गए मैचों से बाहर थे। उस समय उनके अंगूठे में चोट को वजह बताया गया था लेकिन बाद में जांच के बाद पता चला कि उनके कंधे की मांसपेशियों में चोट है। साहा को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी।

फिजियो की गलती से जख्म बना नासुर-
गौरतलब है कि साहा की चोट की सही जांच नहीं कर पाने के लिये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के फिजियो को दोषी पाया गया था, जिसके कारण साहा को सर्जरी से गुजरना पड़ा है। वहीं सर्जरी के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज को करीब दो महीने तक रिहैबिलिटेशन से भी गुजरना होगा जिसके बाद ही वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

धोनी के बाद संभाल रहे थे विकेटकीपिंग का जिम्मा-
बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साहा की अस्पताल में तस्वीर साझा करते हुये लिखा, हम साहा के जल्द स्वास्थ्य की कामना करते हैं। मैनचेस्टर में बीसीसीआई की मेडिकल टीम के निरीक्षण में उनकी लेबरल सर्जरी करायी गयी है। कंधे की चोट के कारण उनका इस वर्ष के आखिरी में आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा है। साहा महेंद्र सिंह धोनी के दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद से ही भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अब तक 32 टेस्ट खेले हैं जिनमें 1164 रन बनाये हैं।