आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी
साहा ने सातवें ओवर में माध्यम तेज गेंदबाज अमन प्रसाद पर 6 छक्के मारे। इस ओवर में एक गेंद वाइड रहने से इस ओवर में 37 रन बने। साहा ने आईपीएल-2014 के फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए थे। इसके बावजूद उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से हार गई थी। इस बार साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। साहा ने आईपीएल में चेन्नई सुपरङ्क्षकग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए कुल 104 मैचों में 1557 रन बनाए हैं। यहीं नहीं साहा पहले और एकमात्र खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने आईपीएल के फाइनल में शतक लगाया है।