27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC 2025 Final Scenario: क्‍या एडिलेड टेस्ट हारने के बाद भी WTC के फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण

WTC 2025 Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की जंग 4 टीमों के बीच चल रही है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमों में से कोई 2 टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 7 Dec 2024, 5:14 PM IST

WTC 2025 Final

WTC 2025 Final

WTC 2025 Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की रेस और रोमांचक हो गई है। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड की खिलाफ हालत खराब है तो एडिलेड में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की दहलीज पर खड़ी है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 5 विकेट गंवा दिए हैं और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा हासिल की गई बढ़त को भी नहीं उतार पाई है। ऐसे में यहां से टीम इंडिया का जीतना मुश्किल लग रहा है। अब सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम दूसरा टेस्ट हारने के बावजूद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी? चलिए जानते हैं पूरा समीकरण।

एडिलेड टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम के पास 3 मैच बच जाएंगे और 3 में से 2 मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के मैच रिजल्ट का भी असर दिखेगा। दूसरा टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर आ जाएगी और साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर रह जाएगी।

तो ऐसे ऑस्ट्रेलिया भी हो जाएगी बाहर

हालांकि अगर अगले मैच में भी भारतीय टीम हार जाए और आखिरी के दोनों मैच जीत जाए तो ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी और साउथ अफ्रीका के साथ टीम इंडिया तीसरी बार इस इवेंट का फाइनल खेलेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को 2-0 से हरा देती है तो भारत इस सीरीज में और 2 मैच जीतने के बावजूद फाइनल से बाहर हो जाएगी और ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें: बुमराह के खिलाफ स्मिथ के आंकड़े बने शर्मनाक, मैथ्यू हेडेन ने सुना दी ये बात

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग