इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में 138 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने 18.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 28 रन देकर छह विकेट हासिल किए।