आईसीसी ने बयान जारी कर कहा,‘भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। इसके अलावा 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।’ आईसीसी ने बताया कि रिजर्व डे का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब मैच में समय खराब होगा या नतीजे नहीं आ पाएंगे।