30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की लंबी छलांग, इस धाकड़ टीम को भी पछाड़ा

WTC Points Table : टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए और कदम बढ़ा दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया एक धाकड़ देश को पछाड़ा है। बता दें कि भारत ने जिस देश की टीम को पछाड़ा है, वह प्वाइंट्स टेबल में लंबे समय से टॉप-3 पर बनी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Dec 2022, 12:57 PM IST

wtc-points-table-team-india-jumps-from-4th-to-3rd-position-after-beat-bangladesh.jpg

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की लंबी छलांग, इस धाकड़ टीम को भी पछाड़ा।

WTC Points Table : भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों के बड़े अंतर से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में एक धाकड़ देश को पछाड़कर टॉप-2 की ओर कदम बढ़ा दिया है। बता दें कि भारत ने जिस देश की टीम को पछाड़ा है, वह प्वाइंट्स टेबल में लंबे समय से टॉप-3 पर बनी हुई थी। अब भारत को अपने आगामी पांच मैचों में से 4 में जीत दर्ज करनी होगी। भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश है। जबकि चार मैचों की सीरीज टीम इंडिया को अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ताजा प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान से छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए इस टेस्ट मुकाबले से पहले श्रीलंकाई टीम तीसरे स्थान पर थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका के अनुसार अब भारतीय टीम ने 13 मैच में से 7 जीतकर 87 अंक जोड़े हैं। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत अब 55.7 फीसदी हो गया है, वहीं श्रीलंका 55.33 जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 75 प्रतिशत और दक्षिण अफ्रीका 60 फीसदी अंकों के साथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के फाइनल में पहुंचने के समीकरण

भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक का सफर बेहद मुश्किलों भरा रहा है। टीम इंडिया को अब अपने शेष 5 मैचों में से कम से कम 4 जीतने होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया अपने ही सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत अगर दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देता है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम तीन जीत दर्ज करनी होंगी।

यह भी पढ़े - भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 188 रनों से रौंदकर लिया वनडे सीरीज का बदला

इन दिग्गजों की होगी वापसी

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने कई दिग्गज खिलाड़ियों के बगैर यह जीत हासिल की है। अब अगले मैच में कप्तान रोहित शर्मा टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं, आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में जसप्रीत बुमराह के भी टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े - कुलदीप यादव ने टीम इंडिया में 23 महीने बाद वापसी करते ही बनाया ये रिकॉर्ड