28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: दूसरे टी20 में यशस्‍वी करेंगे डेब्‍यू तो कौन होगा बाहर, जानें टीम इंडिया की प्‍लेइंग 11

IND vs WI 2nd T20 : भारत और विंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रविवार 6 अगस्‍त को शाम 8 बजे से प्रोविडेंस स्‍टेडियम गुयाना में खेला जाएगा। दूसरे टी20 में हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पांड्या विस्‍फोटक बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल का टी20 डेब्‍यू करा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Aug 2023, 8:42 AM IST

team-india-playing-11.jpg

दूसरे टी20 में डेब्‍यू करेगा ये विस्‍फोटक बल्‍लेबाज! बदलाव के साथ उतरेगी ये प्‍लेइंग 11

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज में कैरेबियाई टीम ने पहला मुकाबला जीतकर धमाकेदार आगाज किया है। अब भारत और विंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रविवार 6 अगस्‍त को शाम 8 बजे से प्रोविडेंस स्‍टेडियम गुयाना में खेला जाएगा। रोवमैन पॉवेल की अगुवाई में जहां वेस्टइंडीज की टीम दूसरे मैच में बगैर कोई बदलावा के उतर सकती है तो हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पांड्या विस्‍फोटक बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल का टी20 डेब्‍यू करा सकते हैं। आइये जानें टीम इंडिया कौन सी प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है?


बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में तिलक वर्मा के अलावा कोई भी बल्‍लेबाज प्रभावित नहीं कर सका था। जबकि अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिहाज से इस सीरीज का काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी कप्‍तान हार्दिक पांड्या कुछ प्रयोग साथ उतरना पसंद करेंगे, ताकि भारत को टी20 फॉर्मेट में कुछ अच्‍छे विकल्प मिल सकें।

भारत के बड़े हिटर रहे फ्लॉप

वेस्‍टइंडीज की मौजूदा टी20 टीम निकोलस पूरन, काइल मायर्स, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायेर और रोमारियो शेफर्ड जैसे पिंच हिटर की भरमार है। वहीं भारतीय टीम कागजी तौर पर बड़े हिटर तो हैं, लेकिन वह उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया की इस टी20 टीम में यशस्‍वी जायसवाल की एंट्री तय मानी जा रही है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।