
मेरे कार ने निकला कचरा आपके मुंह से निकले कचरे से कम ही था- अनुष्का के दिए ज्ञान पर युवक का पलटवार
नई दिल्ली। विराट कोहली ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा राहचलते एक युवक को डांट रही थी। अनुष्का जिस लड़के को डांट रही थी, उसकी गलती यह थी कि उसने अपने कार से सड़क पर कुछ कचरा फेंका था। कोहली के शेयर किए वीडियो में अनुष्का शर्मा बेहद गुस्से में उस लड़के को यह कहती दिखती है कि तुम सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हो? कोहली के ट्वीट करते ही यह अनुष्का का यह वीडियो सुर्खियों में आ गया था। आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राजवर्धन राठौर ने भी अनुष्का के इस काम की तारीफ की थी। इस पूरे मामले के आरोपी युवक की पहचान अब साफ हो गई है। अनुष्का शर्मा से डांट सुनने वाले इस युवक का नाम अरहान सिंह है।
अरहान ने दी सफाई-
अनुष्का शर्मा से फटकार सुनने वाले अरहान ने अपने फेसबुक अकांउट पर इस मामले के बारे में सफाई दी है। अरहान ने अपनी सफाई में लिखा कि मेरे कार से निकला कचरा आपके (अनुष्का शर्मा) के मुंह से निकले कचरे से कहीं कम था। अरहान ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “भयानक है! मैं तो अनजाने में एक वर्ग मिलीमीटर जमीन को ड्राइविंग करते वक्त गंदा कर रहा था! मेरे कार के बगल से गुजर रही एक कार रुकती है, उसका शीशा नीचे उतरता है और वहां पर हमारी वंडरफुल अनुष्का शर्मा सड़क छाप पागल व्यक्ति की तरह चिखती-चिल्लाती दिख रही हैं। हालांकि मैं अपने लापरवाह व्यवहार के लिए शर्मिंदा हूं।
अनुष्का पर किया करारा पलटवार-
अरहान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मिसेज अनुष्का शर्मा कोहली अगर आप अपने बातचीत के लहजे में थोड़ी सी विनम्रता ले आती तो आप कोई छोटी स्टार नहीं हो जातीं, कई तरह के मैनर्स और स्वच्छता होते हैं, मौखिक शिष्टाचार भी उनसे से एक है! जो कचरा मेरे लग्जरी कार के शीशे से गलती से बाहर गया…वह आपके मुंह से निकले कचरे से बहुत कम था…जिसे आप अपने लग्जरी कार की खिड़की से बता रही थीं, या फिर जिसे विराट कोहली ने शूट किया और फिर इसे पोस्ट किया…पता नहीं इससे क्या फायदा उसे मिलने वाला था।
कोहली ने ट्वीट कर किया था शेयर-
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अनुष्का के इस वीडियो को शेयर किया था। कैप्शन में कोहली ने सवालिया लहजे में यह पुछा था कि इन जैसे लोग हमारे देश को स्वच्छ करेंगे। कोहली ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों से देश को स्वच्छ रखने की अपील भी की थी।
Updated on:
17 Jun 2018 04:53 pm
Published on:
17 Jun 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
