Arjun Tendulkar Ranji Trophy Debut : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इतिहास को दोहराया है। गोवा की टीम से रणजी ट्रॉफी के लिए डेब्यू करते हुए युवा ऑलराउंडर अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी कुछ इसी तरह अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। सचिन तेंदुलकर ने भी 34 साल पहले 11 दिसंबर 1988 में गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। इस तरह अब अर्जुन तेंदुलकर ने भी रणजी डेब्यू में शतक जड़कर पिता की बराबरी कर ली है।