Yuvraj Singh: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भविष्यवाणी शुरू हो गई है। इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल 2024 के बाद जून 2024 में किया जाएगा। पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत और इस बार की वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया का फेवरेट माना जा रहा है। 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे युवराज सिंह ने आगामी टी20 विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। युवराज ने कहा है कि इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम ट्रॉफी नहीं उठाएंगी।