बता दें कि दिल्ली के खिलाफ पंजाब (Delhi vs Punjab) की ओर से एक रणजी मैच (Ranji Match) में सुबोध भाटी (Subodh Bhati) की गेंद पर आउट दिए जाने के बाद गिल भड़क गए थे, और उन्होंने क्रीज छोड़ने से मना कर दिया था। गिल के इस व्यवहार के लिए उन पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। कहा जा रहा था कि गिल ने न सिर्फ अंपायर के निर्णय पर ऐतराज जताया था, बल्कि गाली भी दी थी।