जस्सी के साथ सॉन्ग में नजर आएंगी धनश्री
धनश्री पेशे से एक डांसर और कोरियाग्राफर हैं, लेकिन वह जल्द ही फेमस सिंगर जस्सी गिल के साथ एक सॉन्ग में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद जस्सी गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट के जरिए दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'कोई अनुमान लगा सकता है कि मेरी अगली वीडियो में कौन होने वाला है।’