19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट, रोहित या धवन नहीं बल्कि ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में मचाएगा तहलका- जहीर खान

हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन धमाकेदार रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
zaheer_khan.jpg

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होना है। छोटे फॉर्मेट के इस महाकुंभ के लिए विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री एक बेहतरीन टीम तैयार करने में जुटे हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हर किसी को विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान को हार्दिक पांड्या से बहुत सारी उम्मीदें हैं। जहीर खान ने हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी बताया है।

हार्दिक ने जोर दिया है पावर हिटिंग पर- जहीर

जहीर खान का मानना है कि पांड्या वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। जहीर ने कहा है कि हार्दिक ने पावर हिटिंग पर ज्यादा जोर दिया है। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो नेट्स में सभी गेंदों को मारना पसंद करते हैं और अपने पावर हिटिंग में निरंतरता हासिल करने की दिशा में ही काम करते रहे हैं। मारने के लिए बुनियादी क्षमता चाहिए जो उनके पास है।

टी20 में पांड्या की अलग ही धमक है- जहीर

जहीर खान ने आगे कहा है, “हार्दिक टीम को संतुलन देते हैं और ये वही संतुलन है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं। इसलिए अगर किसी के पास उस तरह का विकल्प है तो वो वास्तव में अतिरिक्त गेंदबाजी या एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खेलने में आसानी देता है।” आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की टी20 क्रिकेट में एक अलग ही धमक है। वो इस फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में भी पांड्या ने गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।