नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री समेत अन्य महत्वपूर्ण मंत्रियों की फोट टैपिंग की जा रही है! दरअसल, जो रैक्स फोनलाइन देश में केवल प्रधानमंत्री व उनके केंद्रीय मंत्रियों को दी जाती है, उसमे सेंधमारी की सूचना दिल्ली पुलिस को लगी है। आपको बता दें कि ये लाइनें सीक्रेट बातचीत के लिए सुरक्षित और महफूज होती है। यहां तक कि कोई इनकी टैपिंग और जासूसी नहीं कर सकता।