वहीं, धमाके के की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धमाके से पूरे इलाके मे अलर्ट जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि अभी तक धमाके के पीछे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। पुलिस की मानें तो धमाका फुटपाथ के पास हुआ। फिलहाल स्पेशल टीम मामले की जांच में जुटी है।