
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तमिल अभिनेत्री ने दी गाली, वीडियो वायरल होने के बाद हुईं गिरफ्तार
चेन्नई। चेन्नई पुलिस की साइबर अपराध सेल तमिल की एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला सूर्या देवी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गाली देने का आरोप है। बता दें कि सूर्या देवी की यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर हुई है। वीडियो में अभिनेत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तमिलसाईं सुंदरराजन को गालियां देती दिख रही हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अभिनेत्री सूर्या देवी (24 वर्ष) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इसलिए गालियां दे रही है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत के मुद्दे पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया था। अभद्र भाषा से भरी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा गया है। पुलिस ने तमिल अभिनेत्री के खिलाफ यह केस हिंदूवादी संगठन हिंदू मक्कल कटची के नेता एन आनंद की शिकायत पर दर्ज किया है। फिलहाल अभिनेत्री को गिरफ्तार कर पुझल की जेल भेज दिया गया है।
किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी है महिला
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुई महिला तमिल फिल्मों में छोटे रोल में दिखाई देती हैं और चेन्नई में अकेली रहती है। पुलिस के अनुसार, अदाकारा ने यह वीडियो गुस्से में सोशल मीडिया पर शेयर किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभिनेत्री किसी राजनैतिक दल ताल्लुक नहीं रखती है। बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर प्लांट के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे थे। 22 मई को स्थानीय लोगों के इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया था, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई 13 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। और बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए थे। सरकार ने प्लांट को बंद करने का आदेश दे दिया है दरअसल कॉपर प्लांट से होने वाले प्रदूषण के चलते लोग इसका विरोध कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तूतीकोरिन के इस प्लांट का लाइसेंस पहले ही रोक दिया था और प्लांट बंद पड़ा था। अब 6 जून को इस प्लांट को लेकर सुनवाई होनी थी।
Published on:
04 Jun 2018 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
