2017 में म्यूजीशियन के पास से मिला था ड्रग्स
बताते चले कि टॉलीवुड ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ 2 जुलाई, 2017 को हुआ था, जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक म्यूजिशियन केल्विन मस्कारेनहास और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 30 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की थी। उन दोनों जांच अधिकरियों को बताया था कि वो फिल्मी हस्तियों, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और यहां तक कि कुछ कॉर्पोरेट स्कूलों के छात्रों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। टॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के मोबाइल नंबर उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में मिले थे।