जैकलीन फर्नांडीज के इशारे पर मीडिया ने किया पीछा
नोरा फतेही ने अपनी मानहानि याचिका में जैकलीन फर्नांडीज के अलावा कई मीडिया संस्थानों का भी नाम लिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि "कई मीडिया संस्थानों ने उसका सामूहिक पीछा एक मॉब लिंचिंग के समान किया है।" इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब जैकलीन फर्नांडीज के इशारे पर हुआ है।