पुलिस के मुताबिक, आरोपी कारोबारी सरफराज उर्फ अमन खन्ना (38) जीनत अमान का कई दिनों से पीछा कर रहा था। उसपर जीनत के घर में जबरदस्ती घुसकर सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। इससे पहले जुहू पुलिस ने आरोपी सरफराज के खिलाफ पीछा करने 354 (डी) और महिला को सरेआम धमकाने के खिलाफ 509 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।