
हत्या, लूट में चंबल मात, अंचल आगे
अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची का यौन शोषण करने के बाद उसे जान से मारने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक पीड़िता की मां मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अहमदनगर के राहुरी तालुका के आरडगांव की है। घर में बच्ची को अकेला देखकर आरोपी ने उस किडनैप कर लिया और एक खेत में ले गया। वहां मासूम के साथ गंदा काम किया। इसके बाद उसने बच्ची के गले में कपड़ा बांधकर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, तब तक उसकी मां खेत में लड़की की तलाश करते हुए पहुंच गई। बच्ची की हालत देखते ही महिला ने जोर से चिल्लाना शुरू किया। इससे आरोपी डरकर भागने लगा। यह भी पढ़ें-
पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि उसी गांव का है। आरोपी ने बताया कि घर में किसी को न देख उसने बच्ची को घर से उठा लिया और खेत में ले गया। वहां नारियल के पेड़ के पास बच्ची को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया।
फिर उसने कपड़े से लड़की का गला घोंटने की कोशिश की ताकि वह पकड़ा न जाए। हालांकि, इस बीच लड़की को घर पर नहीं पाकर उसकी मां तलाश शुरू की और वारदात स्थल पर पहुंच गईं। मां ने जब आरोपी को बच्ची का गला घोंटते देखा तो भागते हुए उसे पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर बच्ची के पिता भी दौड़े चले आए। हालांकि, उन्हें आते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। लेकिन बच्ची की जान बाल-बाल बच गई।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। केस की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लड़की की मां ने राहुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी किशोर के खिलाफ अपहरण, पॉस्को एक्ट और अन्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
20 Jun 2022 02:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
