
अलवर जिले के अरावली विहार थाने में एक महिला व पुरुष के खिलाफ डेल्टा कॉइन क्रिप्टोकरेंसी में रुपए लगाकर ढाई से चार गुना तक मुनाफे कमाने का झांसा देकर 6 लोगों के साथ 33.80 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में बृजेश कुमार सैनी पुत्र रामगोपाल सैनी निवासी जयपुर रोड, आशीष कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी मीनापाड़ी, गौरव पुत्र ताराचंद निवासी दीवानजी का बाग व संगीता मीना पत्नी महेश चन्द निवासी मालवीय नगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
उन्होंने बताया कि प्रदीप सैनी पुत्र छोटेलाल निवासी भगत का बास गीजगढ़ जिला दौसा और हीना सैनी निवासी मदनपुरी थाना एमआईए हाल निवासी तुलसी वाटिका जयपुर रोड प्रदीप सोलंकी व संगीता मीणा को पहले से ही जानते थे। परिवादी 13 अगस्त को दोपहर एक बजे भगतसिंह सर्किल स्थित एक बीयर बार में मिले।
इस दौरान आरोपी राजेश सैनी व हीना सैनी ने उन्हें डेल्टा कॉइन क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताते हुए 200 दिन में ढाई से चार गुना तक प्रॉफिट कमाने का लालच दिया। साथ ही मूल राशि की वापस करने की भी गारंटी भी दी। बाद में आरोपियों ने ब्रजेश से 5 लाख, रामकिशोर से 8.80 लाख, प्रदीप से 12 लाख, संगीता से 7 लाख, आशीष व गौरव से 50-50 हजार रुपए धोखाधड़ी कर हड़प लिए।
Updated on:
27 May 2025 11:46 am
Published on:
27 May 2025 11:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
