एक मौलवी ने मस्जिद में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। गुरु-शिष्य के रिश्ते तार-तार करने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा की डिडौली में स्कूल में पढ़ने के बाद दीनी तालीम लेने गई छात्रा के साथ मस्जिद के मौलाना ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संभल निवासी आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।