दिसपुर : पूर्वोत्तर में बच्चा चोरों के गिरोह के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें अब जानलेवा होती जा रही है। इसी अफवाह के चक्कर में पिछले दिनों दो सैलानियों की जान गई थी अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें भीड़ ने तीन साधुओं को सिर्फ इसलिए जान से मारने की कोशिश की, क्योंकि उन्हें शक था कि वे बच्चा चोर हैं। मौके पर पहुंच कर भारतीय सेना के जवानों ने और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया।