26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो चालक ने युवती से किया रेप, घर छोड़ने के बहाने ले गया था जंगल में

रेप की घटना ठाणे जिले की है, जहां पर एक 25 साल की युवती से एक ऑटो चालक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 2 Aug 2018, 10:22 AM IST

rape

ऑटो चालक ने युवती से किया रेप, घर छोड़ने के बहाने ले गया था जंगल में

ठाणे। देश से लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं। अब महाराष्ट्र के ठाणे से युवती को कथित तौर पर अगवा कर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे के वन क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने 25 साल की युवती को कथित तौर पर अगवा कर उसका रेप कर दिया। घटना 31 जुलाई की बताई जा रही है।

दिल्ली: मामूली सी बात पर जन्मदिन वाले दिन ही पति ने चाकुओं से गोदकर की पत्नी की हत्या

महिला का जानकार है आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आरोपी महिला का परिचित था। पुलिस के अनुसरा ठाणे जिले के कल्याण के पास रायते गांव की रहने वाली महिला और नेवली का रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी मुकेश एक-दूसरे को जानते थे। कि सोमवार की रात महिला उल्हासनगर के एक जूलरी की दुकान की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अपना ऑटो लेकर वहां पहुंचा और महिला को पार्टी देने की पेशकश की। जिसके बाद दोनों एक होटल में चले गए। पुलिक अधिकारी की मानें तो , 'होटल पहुंचने के बाद पीड़ित महिला ने कुछ भी खाने-पीने से इनकार कर दिया और उसने कहा कि वह परेशान नहीं करें।' इसके बाद आरोपी मुकेश ने महिला से शिरडी चलने के बारे में पूछा। महिला ने वहां भी जाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। लेकिन वह महिला के घर लेने जाने की बजाय उसे एक जंगली क्षेत्र की ओर ले गया। फिर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के साथ उसने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'वारदात को अंजाम देने के बाद मुकेश पीड़िता को सापेगांव ले गया और वहां उसे जबरन गाड़ी से उतार दिया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।' पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

गृहयुद्ध के बयान से ममता ने किया किनारा, भाजपा पर किया पलटवार