27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengaluru : क्राइम ब्रांच ने लोन एप्स मामले में 3 को किया गिरफ्तार, 2 चीनी नागरिक शामिल

चीनी नागरिकों के संलिप्तता को क्राइम ब्रांच ने माना गंभीर मसला। क्राइम ब्रांच ने तीनों को लोन एप्स मामले में गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
loan_apps.png

,,

नई दिल्ली। लोन एप्स मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल क्राइम ब्रांच बेंगलूरु की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी चीनी नागरिक हैं। सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने इन लोगों को मौजूदा दरों पर ऋण प्रदान करने और बाद में वसूली के लिए धमकी देने या गैर कानूनी तरीका अख्तियार करने से जुड़ा है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी चीनी नागरिकों की संलिप्तता को गंभीर मसला मान रहे हैं।

25 दिन पहले रकीब जाकिर की हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि तीन दिसंबर को क्राइम ब्रांच ने बेंगलूरु हिंसा मामले में आरोपी पूर्व पार्षद रकीब जाकिर को गिरफ्तार था। रकीब का नाम बेंगलूरु में 11 अगस्त को डीजे हल्ली और केजे हल्ली हिंसक घटना में सामने आया था। इस मामले में एनआईए अभी तक डीजे हल्ली थाना के मामले में अब तक 124 आरोपियों और केजी हल्ली थाना के मामले में 169 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बेंगलूरु हिंसक घटना की शुरुआत एक विवादित व भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हुई थी। इसे कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने पोस्ट किया था। जिसके बाद 11 अगस्त को बेंगलूरू में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी