2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengaluru पुलिस के ASI ने धरे दो चोर, खुद आ गए Coronavirus की गिरफ्त में

ASI के साथ ही 20 पुलिसकर्मी Quarantine में, पूरा थाने का CoronaVirus Sanitization किया गया। बीते 16 मई को एक निर्माणस्थल से लोहे की रॉड और निर्माण सामग्री चुराई थी। Karnataka में कुल coronavirus cases 2405 और coronavirus deaths 45 पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 28 May 2020, 2:45 PM IST

policeman infected with coronavirus

policeman infected with coronavirus

बेंगलूरु। बेंगलुरु ( Bengaluru ) के एक पुलिसकर्मी ( policeman ) ने चोरी के एक मामले का पर्दाफाश किया और दो दोषियों को धरा, लेकिन ऐसा करने में पुलिसकर्मी खुद कोरोना वायरस की गिरफ्त ( coronavirus infected ) में आ गया। इसके बाद थाने को सैनेटाइज ( CoronaVirus Sanitization ) करने के साथ ही बाकी पुलिसकर्मियों को Quarantine किया गया।

तीन महीने से भी ज्यादा वक्त बाद देश में कोरोना वायरस का अनोखा केस आया सामने, घोड़े को किया क्वारंटाइन

जानकारी के मुताबिक हेबागोडी पुलिस के 57 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक ( ASI ) ने बीते 16 मई को एक निर्माण स्थल से लोहे की रॉड और अन्य सामग्री चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिशा-निर्देशों के अनुसार जेल में भेजे जाने से पहले दोनों चोरों का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट ( Coronavirus Test ) किया गया था।

उन दोनों आरोपियों के COVID-19 टेस्ट के नतीजे पॉजिटिव निकले। दोनों बेंगलूरु के पहले कंटेंनमेंट जोन पडारायणपुरा के रहने वाले थे। यह जानकारी मिलते ही एएसआई समेत स्टेशन से जुड़े लगभग 20 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया और पूरे स्टेशन को सैनेटाइज ( CoronaVirus Sanitization ) किया गया।

अब जब एएसआई के कोरोना वायरस टेस्ट का नतीजा पॉजिटिव ( Coronavirus Positive Update ) आ गया है, तो शहर में उनके जैसे कई पुलिसवाले असमंजस की स्थिति में पड़ गए हैं कि क्या वे इस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) के दौरान अपना कर्तव्य निभाएं या फिर कुछ समय के लिए इसे रोक दें। वहीं, एएसआई को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना वायरस की गिरफ्त में आए पुलिसकर्मी का यह मामला आज कर्नाटक ( Karnataka ) में दर्ज 122 मामलों में से एक था। प्रदेश में हर जगह कोरोना वायरस ( coronavirus cases ) के केस फैले हुए हैं। इनमें 28 कलबुर्गी से, 16 यादिरी से, 15 हसन से, बिदर से 13, दक्षिण कन्नड़ से 11, उडुपी से 9, उत्तर कन्नड़ और बेंगलुरु से 6-6, रायचूर से 5, बेलागवी से 4, चिक्कमंगलूरु से 3, विजयापुर और बेंगलुरु ग्रामीण से 2-2 और मंड्या व तुमकुरु से एक-एक केस सामने आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 2405 पहुंच गई है।

कोरोना वायरस टेस्टिंग को लेकर ICMR ने बड़ी खुशखबरी, प्रवासियों की घर वापसी को बताया वजह

वहीं, महाराष्ट्र से आ रहे लोगों के चलते प्रदेश में कोरोना के नए मामलों का आना जारी है। यहां बुधवार को सामने आए 122 मामलों में से 109 ऐसे ही लोग थे। मंड्या इन दिनों महाराष्ट्र से आने वालों के चलते सर्वाधिक केस का गवाह बन रहा था, लेकिन फिलहाल वहां एक केस सामने आया है। जबकि कलबुर्गी जिले के सभी 28 मामले महाराष्ट्र से आने वाले अंतरराज्यीय यात्रियों के चलते बढ़े हैं।

बेंगलुरु के दो मामले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के हैं जो नेपाल और यूएई से लौटे हैं। 20 मई को अस्पताल में मृत पाई गई महाराष्ट्र के यादगिरी जिले की निवासी 69 वर्षीय महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी मौत के साथ प्रदेश में कुल मौत ( Coronavirus Deaths ) की संख्या 45 पहुंच गई है।