3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव

बिहार के बेगूसराय जिले में भाजपा नेता की हत्या वारदात के समय भाजपा नेता घर के बाहर सोए हुए थे भाजपा नेता। हमलावरों उनको गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 May 2019, 1:59 PM IST

bihar crime news

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव

नई दिल्ली।बिहार के बेगूसराय जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां सिंघौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार रात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हत्या कर दी गई। वारदात के समय भाजपा नेता घर के बाहर सोए हुए थे, तभी वहां पहुंचे अज्ञात हमलावरों उनको गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।

शपथ लेते ही काम में जुटे पीएम मोदी, मॉरिशस और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों से की वार्ता

पुलिस जानकारी के अनुसार भाजपा के नेता की हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां शुक्रवार को बताया कि अमरौर ग्राम पंचायत के भाजपा अध्यक्ष गोपाल सिंह (42) अपने घर के बाहर सोए हुए थे, तभी अपराधियों ने धावा बोल दिया। इसके बाद अपराधियों ने पहले लोहे की छड़ से गोपाल सिंह की पिटाई की और उसके बाद उन्हें गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

अमित शाह के बाद भाजपा का नया अध्यक्ष कौन? दावेदारों में इस नेता का नाम सबसे ऊपर

सिंघौल के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। गांव के कुछ लोग मृतक के जमीनी विवाद की बात कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।