3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: अब नालंदा में कपल से छेड़खानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार से छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:14 PM IST

nalanda

बिहार: अब नालंदा में कपल से छेड़खानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली। बिहार में इन दिनों छेड़खानी की ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं। छेड़खानी से जुड़ा कई वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जो बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब ताजा मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है। नालंदा में एक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी की गई है। वहीं, इस बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-पहले फेसबुक पर बॉयफ्रेंड के साथ की वीडियो चैटिंग फिर लगाई फांसी

लड़की के कपड़े फाड़ने की कोशिश

वीडियो में दिख रहा है कि चार से पांच लोग जोड़े को परेशान कर रहे हैं। फिर देखते ही देखते आरोपियों में से एक ने लड़की के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इस दौरान वे लड़की के कपड़े फाड़ने की कोशिश करते नजर आए। साथ ही कुछ लोग इस घटना का वीडियो भी बना रहे थे। बता देें कि यह घटना हिल्सा पुलिस स्टेशन इलाके की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छेड़छाड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार में इस तरह की घटना कोई पहली नहीं है। राज्य में इन दिनों छेड़छाड़ का मामला लगाचार सामने आ रहा है। अभी कुछ दिनों पहले 29 मई को ही बिहार के कैमूर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। इस घनाक भी वीडियो भी सोशल मी़डिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में भी कुछ लोग एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे थे।

छोड़ देने की बार-बार लगा रही थी गुहार

वीडियो में दिख रहा था कि पीड़िता आरोपियों से छोड़ देने की बार-बार गुहार लगा रही थी, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था और जबकि बाकियों की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, 28 अप्रैल को भी बिहार के जहानाबाद से लड़की से छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया था।

कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान

बिहार में इन दिनों छेड़खानी की जो ख़बरें सामने आ रही है, उसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुशान बाबू के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में लगातार इस तरह की वारदातों का ग्राफ बड़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशान की तरह से इस ओर कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।