2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादी ने नाती से करवाया ऐसा काम कि पहुंच गई जेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 6:32 PM IST

Arrest

दादी ने नाती से करवाया ऐसा काम कि पहुंच गई जेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

कासगंज। क्या कोई दादी अपने नाती को बिगाड़ सकती है? इस सवाल का जवाब आप ना में ही देंगे। उत्तर प्रदेश के कासगंज में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दादी ने पैसे कमाने के लिए अपने नाती को मोहरा बनाया। उसे न केवल बिगाड़ा, बल्कि तस्कर बना दिया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- नदी में नहाने गये आठ दोस्त डूबे, दो की मौत, छह को बचाया गया

सिटी मोहल्ला निवासी कुनाल उर्फ डैनी पुत्र राजेन्द्र सिंह और मंगोली पत्नी स्वर्गीय वेदराम निवासी मोहल्ला सिटी नशीले पदार्थ की तस्करी करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच कोतवाली पुलिस ने दोनों को किसरौली रोड पर दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से छह किलो 135 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में पाबंद कर जेल भेज दिया है। पूछताछ मे पता चला कि दोनों के बीच दादी और नाती का संबंध है।

यह भी पढ़ें- Breaking मामूली विवाद में खून की होली, एक शख्स की भाला घोंपकर हत्या, तीन घायल

आपको बता दें कि बीते दिन सिटी मोहल्ला स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गांजे की चिलम नाबालिग बच्चों द्वारा भरवाई जा रही थी। इसका वीडियो रविवार की दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से अवैध धंधा संचालकों को गिरफ्तार करने के निर्देश इलाका पुलिस को दिए थे। सोरों गेट चौकी पुलिस ने महिला समेत युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- पार्लर में काम करने वालीं दो लेस्बियन पहुंचीं थाने, शादी की जिद पर अड़ीं

यह भी पढ़ें- जीआरपी सिपाहियों ने कालिंदी में मचाया उत्पात, यात्रियों से की वसूली, हेड टीटी को पीटा

यह भी पढ़ें- शौहर ने दिया तीन तलाक अब पुलिस कर रही परेशान, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार