7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार : पूर्णिया बाल सुधारगृह में हाउस फादर समेत दो की हत्या, फरार हुए पांच कैदी

घटना के बाद पांच बाल कैदी फरार बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कैदियों के बीच झगड़ा होने के बाद कुछ को ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया गया

2 min read
Google source verification
d

बिहार : पूर्णिया बाल सुधारगृह में हाउस फादर समेत दो की हत्या, फरार हुए पांच कैदी

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के खजांचीहाट थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह में बुधवार की शाम एक कैदी ने हाउस फादर सहित दो लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद पांच बाल कैदी फरार बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कैदियों के बीच झगड़ा होने के बाद कुछ को ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया गया।

समलैंगिकता पर बोले मोहन भागवत, हो-हल्ला करने की बजाए समाज उनकी व्यवस्था करे

अचानक कमरे से आई गोली चलने की आवाज

पुलिस के अनुसार शाम को कई कैदी बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी एक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोग जब कमरे में गए तब उन्होंने वहां हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और एक कैदी को घायल अवस्था में देखा। दोनों को गोली लगी थी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

रोमानिया की प्रधानमंत्री के साथ वेंकैया नायडू ने की बैठक, दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते

झगड़े के बाद दिया था कैदियों के ट्रांसफर का आदेश

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक विशाल शार्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पांच बाल कैदी यहां से फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम कैदियों में झगड़ा होने के बाद कुछ कैदियों को अन्य सुधारगृह भेजने का निर्देश दिया गया था।

बिहारः भ्रष्टाचार के आरोपी डीआईजी होमगार्ड को नीतीश सरकार ने किया निलंबित

पूर्णिया के हैं सभी फरार कैदी

घटना के बाद पूर्णिया के जिलाधिकारी प्रदीप झा और पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा बाल सुधार गृह पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। आरोपी बाल कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। सभी फरार बाल कैदी पूर्णिया के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सड़कों की मरम्मत के लिए बनेे ऐप 'हरपथ' को जबर्दस्त सफलता, 22 हजार लोगों ने किया डाउनलोड