पटना। बिहार में बड़ी आपराधिक घटना की जानकारी सामने आई है। यहां योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी राजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दिन दहाड़े घटी से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, सरकार के इतने बड़े अधिकारी के साथ हुई इस वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।