
बेजुबान के साथ रेप और फिर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई। देशभर से महिलाओं, युवतियों यहां तक की बच्चियों के साथ भी बलात्कार, दुष्कर्म और अश्लील हरकतों की खबरों ने सभी को हिला कर रख दिया है। राज्य कोई भी हो इस तरह के दरिंदों पर सख्त कानून के बाद भी कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक वहशी ने बेजुबान (कुतिया) के साथ पहले रेप किया तब भी उसका मन नहीं भरा तो उसकी हत्या कर दी। फिलहाल ये दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में है।
मामला मुंबई के कांदिवली इलाके का है। जहां प्रेम सिंह नाम के शख्स पर वासना इस कदर हावी हो गई कि उसे बेजुबान का फर्क भी नजर नहीं आया। इस वहशी ने एक बेजुबान से ही शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसने क्रूरता से इस बेजुबान (कुतिया) को तड़पाकर मार डाला।
पेशे गार्ड की नौकरी करने वाला आरोपी जब अपने कुकृत्य में असफल रहा तो उसने कुतिया के निजी अंगों में लोहे की छड़ घुसेड़ दी, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने जानवरों के साथ अप्राकृतिक संबंध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मनोचिकित्सकों की मानें तो इस तरह की हरकतों को अंजाम देने वाले लोग मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। यही वजह है कि वे ऐसी घिनौनी हरकतों को अंजाम देते हैं।
हरियाणा के नूंह में भी हो चुकी घिनौनी हरकत
ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी हरियाणा के गुरुग्राम के पास से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती बकरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। नूंह जिले के मरोड़ा गांव में 25 जुलाई को गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। गैंगरेप किसी महिला या बच्ची के साथ नहीं बल्कि बेजुबान बकरी के साथ किया गया था, जो कि गर्भवती थी. घटना के कुछ घंटे बाद ही बेजुबान की मौत हो गई थी।
Published on:
31 Aug 2018 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
