5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar: बीजेपी नेता अफजल शम्सी को दिन दहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अफजल शम्सी पर हुआ जानलेवा हमला बदमाशों ने दिन दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jan 2021, 2:05 PM IST

Bihar BJP

बीजेपी नेता अफजल शम्सी

नई दिल्ली। नीतीश सरकार ( Nitish Govt ) भले ही बिहार ( Bihar ) में बहार का नारा बुलंद कर रही हो, लेकिन हालात बिलकुल इसके उलट हैं। आम जनता तो दूर बिहार में पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं है। बिहार के मुंगेर से अपराध की बड़ी घटना सामने आई है। यहां भारती जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पर दिन दहाड़े बदमाशों ने हमला जानलेवा हमला कर दिया है।

अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अफजल शम्सी को गोली मार दी। गंभीर हालत में बीजेपी नेता को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया है।

लाल किले पर निशान साहिब फहराने वाले शख्स की हुई पहचान, वीडियो में हुआ खुलासा

ये है पूरा मामला
बिहार के मुंगेर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जनता की रक्षा करने का वादा करने वाले ही सुरक्षित नहीं है। बीजेपी के प्रवक्ता को दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी।

घटना जमालपुर इवनिंग कॉलेज कैंपस में घटी है। डॉक़्टरों के मुताबिक एक गोली उनकी कनपटी में लगी है। अपराधियों ने उनपर और गोलियां भी चलाई लेकिन उन्हें नहीं लगी।

गोली लगने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। अभी उनका प्राथमिक उपचार हो रहा है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना भेजने की तैयारी की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पातल में भीड़ लग गयी। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो अस्पताल पहुंचकर विस्तृत जानकारी ले रहे है। घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

सदर अस्पताल में समर्थक नेताओं और पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों की भीड़ जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है।

बिहार में अपराध तेजी से बढ़ता जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार के पुलिस अधिकारियों को प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अपराधों की संख्या में कमी नहीं हो पाई है।

दीप सिद्धू के कनेक्शन को लेकर फिर उठा बीेजपी नेता सनी देओल का नाम, जानिए संबंधों को लेकर क्या बोले सांसद

हाल में हुई इन हत्यों से दहला बिहार
हाल फिलहाल के कुछ चर्चित हत्याकांड ने पूरे बिहार को सकते में डाल दिया है। पटना एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर रूपेश कुमार सिंह, पटना के ही मसौढ़ी के बीईओ अजय कुमार की अपहरण के बाद हत्या, पटना के नौबतपुर इलाके में कोर्ट जा रहे मुंशी की गोली मारकर हत्या, मुजफ्फरपुर में जिम संचालक और भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष की चाकू गोदकर हत्या समेत कुछ ऐसे ही मामले हैं जो ये दर्शा रहे हैं बिहार में अपराध तेजी से बढ़ रहा है।