17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में भाजपा नेता ने की बच्ची से छेड़छाड़

तिरुवनंतपुरम-चेन्नई एक्सप्रेस में एक छोटी बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 23 Apr 2018, 12:39 PM IST

gir molested

नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम-चेन्नई एक्सप्रेस में एक छोटी बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पेशे से वकील है और उसका नाम केपी प्रेम अनंत बताया जा रहा है। यह 2006 के विधानसभा चुनाव के दौरान चेन्नई के आरके नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे।

सीजेआई पर महाभियोग को लेकर ट्विटर पर छिड़ी जंग, देखिये पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रिया के रंग

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मामले में शिकायत के बाद ईरोड रेलवे पुलिस ने रविवार को पॉक्सो के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोप है की जब बच्ची ट्रेन में सो रही थी तो अभियुक्त ने छेड़छाड़ शुरू कर दी जिससे बच्ची जाग पड़ी और चिल्लाने लगी। जिसके बाद उसके परिवार ने आरोपी नेता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भाजपा नेता पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

क्यों खारिज हुआ चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महभियोग का प्रस्ताव

बता दें कि हाल ही में देश के मानस को झकझोर देने वाली कई घटनाएं हुई हैं। कई भाजपा शासित राज्यों में भी बलात्कार की कई घटनएं हुई हैं। उत्तर प्रदेश में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई अतुल पर बलात्कार और हत्या मामले का आरोप है। जम्मू-कश्मीर के कथुआ जिले में आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के आलोक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी, जिससे 12 साल से कम आयु की लड़कियों से बलात्कार करने वालों को मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण को मजबूत करने के लिए अध्यादेश जारी किया। नाबालिगों के बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि के चलते, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को पॉक्सो अधिनियम में संशोधन के अलावा कई अन्य कानूनों में भी संशोधन किया।