बीएमसी के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉम्प्लेक्स स्थित एक स्पा में नियमों के विपरीत निर्माण किया गया है। जब बीएमसी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके साथ ही बीएमसी की टीम ने कॉम्प्लेक्स के बगल में ही वास्तु प्रिसिंक्ट बिल्डिंग के कैंपस की भी जांच की, जहां निर्माण संबंधी कई अवैध गतिविधियों के मामले पकड़ में आए। जानकारी मिली है कि इस कैंपस को चोपड़ा परिवार आॅफिस के तरह इस्तेमाल करता है। बता दें कि शिकायतकर्ता स्थानीय पार्षद के साथ करिज्मा ब्यूटी स्पा ऐंड सलून सेंटर में गए थे।