पटना। बिहार में भाजपा और राजद के बीच चल रही खींचतान के चलते सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा की नई चाल ने राजद के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल, राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा नेता ने सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। सुशील मोदी ने जिंदल स्टील के साथ तेजस्वी यादव के बिजनेस को तूल दे दिया है, जिसकी शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष की विधानसभा से सदस्यता रद्द की जा सकती है। बता दें कि पिता लालू प्रसाद को लेकर पहले से ही परेशानी झेल रहे तेजस्वी पर पारीवारिक जिम्मेदारी का भी पूरा बोझ है। ऐसे में भाजपा की नई चाल तेजस्वी के लिए काफी महंगी साबित हो सकती है।