ऐसा माना जा रहा है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंजीनियर ने गोपनीय और संवेदनशील जानकारी ब्रह्मोस की नागपुर यूनिट के साथ-साथ हैदराबाद से भी चुराई है। दरअसल इंजीनियर वहां पर पहले ही काम कर चुका था ऐसे में शक करने की वजह काफी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाले निशांत ने नागपुर शिफ्ट होने से पहले हैदराबाद में काम किया था। हैदराबाद लैब से उसका डेस्कटॉप कम्प्यूटर जब्त किया गया है।