बता दें कि दिल्ली में बुराड़ी इलाके के सन्त नगर में 30 जून की रात को एक ही परिवार के 10 लोगों के शव लटके मिले जबकि 1 बुजुर्ग महिला की लाश जमीन पर मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के दो बेटे, दो बहुए, बेटी, नाती और चार पोती, पोती फंदे से लटके थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी थी।