11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी केस: 60 सवालों की ये लिस्ट खोल देगी 11 लोगों के मौत का रहस्य!

क्राइम ब्रांच ने सवालों की एक लिस्ट बनाई है, जिसमें लगभग 60 ऐसे सवाल शामिल किए गए हैं जो केस की परतें खोल देंगें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 7 Jul 2018, 12:46 PM IST

burari

बुराड़ी केस: 60 सवालों की ये लिस्ट खोल देगी 11 लोगों की मौत का रहस्य!

नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे चर्चित और रहस्यमय बुराड़ी केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुराड़ी इलाके में भाटिया परिवार के 11 सदस्‍यों की सामूहिक आत्‍महत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने के लिए पुलिस ने भी अपनी रफ्तार तेज कर दी है। पुलिस नई लीड के साथ सामने आ रही है।

30 जून की रात 11 लोगों की रहस्यमय मौत पर अभी तक पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि ये सभी 11 मौतें अंधविश्वास के कारण हुई हैं। लेकिन फिर भी पुलिस हर एंगल से केस की तफ्तीश में लगी है।

60 सवालों की लिस्ट

इसी बीच क्राइम ब्रांच बुराड़ी में ललित के घर गई और सारे पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच की टीम ने सवालों की एक लिस्ट बनाई है, जिसमें लगभग 60 ऐसे सवाल शामिल किए गए हैं जो केस की परतें खोलने में सहायक होगें।

आत्महत्या नहीं बल्कि एक लड़के ने की 11 सदस्यों की हत्या, महिला ने फोन पर किया खुलासा!

सुमित से पूछे गए ये सवाल

दरअसल, घटना के 13 दिन पहले 17 जून को ललित भाटिया की भांजी प्रियंका की सगाई हुई थी। प्रियंका ललित की की बहन प्रतिभा की बेटी है। सगाई वाले दिन दोनों पक्षों के लोग फंक्शन में शामिल थे। बताया जा रहा हा कि कई करीबी मेहमान कुछ दिन ललित के घर में रुके थे। मेहमानों के जाते ही ललित ने घर में एक विशेष पूजा करवाई थी। सगाई में शामिल सभी लोगों से पुलिस एक-एक करके सवाल भी पूछ रही है। जिसके लिए 60-60 सवालों की एक लिस्ट बनाई गई है। पुलिस ने अब तक लगभग 130 लोगों से सवाल पूछे हैं। वहीं प्रियंका के मंगेतर सुमित से भी पूछताछ की। सुमित से पूछे गए सवाल इस तरह से हैं-

- प्रियंका ने परिवार वालों के व्यवहार को लेकर कभी कोई बात की?

-क्या उसने कभी अपने नाना की मौत के बारे में कुछ बताया?

-क्या कभी भूत-प्रेत की बातें करती थी?

- सगाई में ललित का रवैया कैसा था?

-ललित अपने पिता की आत्मा से बात करता था, ये बात प्रियंका को पता थी?

-मौत से पहले क्या आपने प्रियंका में कोई बदलाव देखा ?

-प्रियंका से आखिरी बार व्हाट्सएप पर कब बात हुई थी?

-क्या घटना वाले दिन प्रियंका से आपकी कोई बात हुई?

60 सवाल खोल देंगे केस के सारे रहस्य

सुमित से पूछे गए इस सवालों से पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। लेकिन पुलिस ने अब 60 सवालों की एक नई लिस्ट बनाई है, जो ऐसे लोगों से पूछे जाएंगे जिसके जवाब इस केस के लिए अहम होंगे।