
बुराड़ी केस: कुछ मृतकों ने नहीं खाया था खाना, रात 10:30 बजे किया था 20 रोटियों का ऑर्डर
नई दिल्ली। 11 लाशों की मौत का सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। परत-दर-परत इस केस के राज लगातार खुल रहे हैं। इस मामले में जो भी सबूत अब तक पुलिस के हाथ लगे है, उससे तंत्र-मंत्र और रहस्य के कुछ संकेत मिल रहे हैं। पुलिस को घर से दो रजिस्टर मिले थे, जिससे पढ़ने के बाद कई रहस्य सामने आए। पुलिस ने बताया था कि मौत की नींद सोने से पहले परिवार ने बाहर से 20 रोटियां मंगाई थी। बाहर से बीस रोटियों का ऑर्डर उनकी बेटी ने दिया और रोटियों के पैसे उनके पिता ने दिए। जो लड़का उनके घर पर बीस रोटियां लेकर गया था उसने घर के हाल को भी बयान किया है। ऋषि नामक डिलीवरी ब्वॉय के मुताबिक, " उन्होंने ( मृतक परिवार) रात 10:30 बजे बीस रोटियों का ऑर्डर दिया, मैं 10 बजकर 45 मिनट पर डिलीवरी के लिए चला गया। उनकी बेटी ने ऑर्डर दिया था और अपने पिता से पैसे देने के लिए कहा। सब कुछ वहां सामान्य था।" उल्लेखनीय है कि मौत वाली रात घर में खाना नहीं बना था। घर से मिले रजिस्टर में कुछ नोट्स है मिले हैं जिसमें कहा गया है कि तंत्र-मंत्र की रात घर में खाना नहीं मिलेगा। इसलिए ललित ने हांडी रेस्टोरेंट से रोटियां मंगाईं। डिलीवरी ब्वॉय की तस्वीरें सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसे पुलिस गवाह भी बना सकती है।
Patrika .com/crime-news/police-found-strange-thing-from-internet-history-in-burarai-case-3046149/">बुराड़ी केस: इंटरनेट की हिस्ट्री से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पूरा परिवार केवल करता था यह सर्च
क्या आया पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में?
बता दें कि पुलिस पहले ही बता चुकी है कि मौत वाली रात मृतक परिवार ने बाहर से बीस रोटियां मंगवाई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों के पेट खाली थे। इसका मतलब यह कि कुछ लोगों ने खाना नहीं खाया था।
मौत का वक्त रात दो से साढ़े तीन बजे के बीच बताया जाता है। कुछ मृतकों ने खाना नहीं खाया था तो सवाल ये उठता है कि क्या वे दबाव में थे? या उन्हें खाना खाने नहीं दिया गया था? गौरतलब है कि 11 सदस्यों के शवों के पोस्टमार्टम हो चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 8 की रिपोर्ट में संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। 3 शवों की रिपोर्ट आना बाकी है। घर की बुजुर्ग महिला नारायण देवी (75 वर्ष) की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई थी। लेकिन रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत आंशिक तौर पर फंदे पर लटकाने से हुई। हालांकि, शव के पास एक फंदा मिला था। बुजुर्ग महिला को फंदे से किसने उतारा, पुलिस इसकी जांच कर रही?।
Published on:
03 Jul 2018 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
