राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बुर्का पहनी एक विदेशी महिला ने कैब ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल, महिला को हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना आज दोपहर गुरुग्राम के साइबर सिटी में हुई। महिला और कैब ड्राइवर के बीच बहस के बाद महिला ने एक धारदार हथियार से ड्राइवर पर वार कर दिया। अभी ड्राइवर अस्पताल में हैं जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि किराये के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो काफी बढ़ गया। दोनों के बीच बहस बढ़ी तो महिला ने चाकू जैसे एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई। पास में ही तैनात एक पीसीआर वैन ने घटना पर संज्ञान लिया।