24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसइ पेपर लीक : गूगल ने दी जानकारी, मेल भेजने वाले व्‍यक्ति की हुई पहचान

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, गूगल से मेल का जवाब मिल गया है। मेल जिस व्यक्ति ने भेजा था, उसकी पहचान कर ली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 31 Mar 2018, 8:47 PM IST

Student protests

नई दिल्ली : सीबीएसइ पेपर लीक मामले में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस भी इसकी जांच में जी जान से जुटी हुई है। ऊसने गूगल और फेसबुक से भी इस संबंध में जानकारी मांगी थी और उस मेल आईडी की भी जानकारी ली गई है जहां से सीबीएसई चेयर पर्सन को ई- मेल भेज कर सूचित किया गया था। अब दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, गूगल से उसका जवाब मिल गया है। उससे ई-मेल पता विवरण प्राप्त हुआ है। मेल जिस व्यक्ति ने भेजा था उसे पहचान लिया गया है और अब इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में अब तक कुल 53 छात्र और 7 शिक्षकों से पूछताछ की गई है। दूसरी तरफ सीबीएसई ने 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को करने की घोषणा की है। 10वीं के गणित की दोबारा परीक्षा मात्र दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हरियाणा में जुलाई के महीने में कराई जाने के संकेत दिए हैं।

16 साल ने युवक ने दी थी मामले की जानकारी
पुलिस ने जांच के बाद कहा है कि इस पूरे मामले में विसिल ब्लोअर एक 16 साल का छात्र है। यह 10वीं की परीक्षा में शामिल था। उसने ही सबसे पहले ईमेल कर बोर्ड के चेयरपर्सन को गणित के पेपर लीक होने की जानकारी दी थी |पुलिस ने बताया कि इस छात्र ने अपने पिता की आईडी से मेल करते हुए यह जानकारी दी थी और परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी। उस बच्‍चे के बारे बारे में इससे अधिक कोई और जानकारी नहीं मिल सकी है।

सीबीएसइ के कंट्रोलर से पूछताछ
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पेपर्स की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी के लिए सीबीएसइ के एग्जाम कंट्रोलर से पूछताछ की है । पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कहां पेपर प्रिंट हुए थे और कैसे उन्हें सेंटर्स तक पहुंचाया गया। कंट्रोलर से यह भी पूछा गया कि पहली बार लीक की सूचना मिलने के बाद बोर्ड की ओर से क्या कदम उठाए गए। पुलिस ने बताया कि वह अन्य पेपर्स के लीक होने की संभावनाओं की जांच कर रही है | सूत्रों के मुताबिक पुलिस को विभिन्न स्तरों के परीक्षा स्टाफ और सेंटर हेड के नंबर पुलिस को दिए गए हैं । एक क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि बोर्ड को पेपर लीक की छह शिकायतें मिली थी। इन्‍हें जांच के लिए एसआईटी को फॉरवर्ड कर दिया गया था।

अब तक 60 लोगों से पूछताछ, झारखंड में भी गिरफ्तारियां
10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में झारखंड के चतरा जिले के छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि सीबीएसई पेपर लीक मामले में 60 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें से 53 छात्र और 7 शिक्षक हैं।

जारी है छात्रों का प्रदर्शन
इधर सीबीएसई के छात्र आज फिर से नई दिल्ली स्थित सीबीएसई के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं । छात्रों के प्रदर्शन के चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा है । छात्रों का कहना है कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं किया जाता कि पेपर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं वह परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। कांग्रेस के कुछ नेता और कुछ शैक्षिक संगठनों के सदस्य व्ही छात्रों के साथ सड़क पर उतर गए हैं। विपक्ष के चौतरफा आरोपों के बाद सरकार आरोपियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है।

जावड़ेकर ने फिर भरोसा दिलाया
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी और अगर जरूरी हुआ तो 10वीं कक्षा का गणित का पेपर दिल्ली- एनसीआर और हरियाणा में जुलाई में होगा |