25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह माह में रकम दोगुनी करने झांसा देकर कई लोगों से की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

बालोद जिले के भंवरमरा के रहने वाले 38 वर्षीय उत्तम साहू पिता बुधराम साहू को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 27 May 2024, 5:08 PM IST

बालोद जिले के भंवरमरा के रहने वाले 38 वर्षीय उत्तम साहू पिता बुधराम साहू को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Balod Crime News बालोद जिले के भंवरमरा के रहने वाले 38 वर्षीय उत्तम साहू पिता बुधराम साहू को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने 6 माह में रकम दोगुनी करने का लालच देकर प्रार्थी से दो लाख की ठगी की थी। ग्राम पोंड निवासी प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता खेमलाल साहू (49) ने बताया कि उत्तम साहू ने दो लाख रुपए दोगुना करने का झांसा दिया था। बाद में रकम वापस मांगने पर नहीं लौटाया।

फिल्म अभिनेता जितेंद्र के साथ फोटो

आरोपी उत्तम ने अपने फेसबुक पेज में भाजपा मीडिया प्रभारी के नाम से प्रोफाइल बनाई है। फिल्म अभिनेता जितेंद्र के साथ भी फोटो खिचवाई है।

यह भी पढ़े :

पुस्तक फाड़कर बच्चों को बांटा नाश्ता, बीईओ कराएंगे जांच

पैसे मांगने पर गुमराह करता रहा

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ग्राम भंवरमरा तहसील व जिला राजनांदगांव हाल सन सिटी कॉलोनी मकान नंबर डी-82 राजनांदगांव निवासी है। पूर्व परीचित होने के कारण घर आना-जाना था। कई बार उसने झांसा दिया। बार-बार कहने पर विश्वास कर 2 लाख रुपए 9 जुलाई 2021 को दिया। छह माह बाद पैसे मांगने पर घुमाने लगा।

यह भी पढ़े :

शहर में लगे होर्डिंग की गुणवत्ता और मजबूती की कभी नहीं हुई जांच

आठ अन्य मामले सामने भी आए

एएसपी अशोक जोशी के मुताबिक उत्तम आदतन ठग है। इसके खिलाफ आठ अन्य मामले भी सामने आए हैं।

  • 2021 में कौशल्या साहू पति दानीराम साहू ग्राम हल्दी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव से पांच लाख रुपए लिया। अपने एक्सिस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराकर इनफिनॉक्स फोरेक्स ग्लोबल मार्केट करेंसी एक्सचेंज में ट्रेडिंग किया।
  • 2018 में गंगबेर पिता गणेश राग गंगबेर निवासी ग्राम दियावाती थाना गुरुर को दोगुना करने का लालच देकर 9 लाख रुपए एक्सिस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराकर इनफिनॉक्स फोरेक्स ग्लोबल मार्केट करेंसी एक्सचेंज में ट्रेडिंग किया।
  • 2022-23 मे भरतलाल सिन्हा निवासी ग्राम अंडा जिला दुर्ग से भी इसी तरह बीस लाख रुपए अपनी उत्तम सर्विस कंपनी के आईसीआईसी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराया और खर्च कर दिया।
  • 2020-21 में वंदना रंगारी निवासी ग्राम कन्हारपुरी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव से भी दो लाख रुपए एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कराकर इनफिनॉक्स फोरेक्स ग्लोवल मार्केट करेंसी एक्सचेंज में ट्रेडिंग की।
  • 2023 में मीना रावटे जिला अस्पताल कॉलोनी राजनांदगांव से दो लाख रुपए अपने आईडीएफसी फस्र्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराकर अपने निजी कार्य में खर्च कर दिया।
  • 2023 में विमला शांति मिंज जिला अस्पताल कॉलोनी राजनांदगांव से इसी तरह 2 लाख रुपए अपने फोन पे नंबर में ट्रांसफर कराकर अपने निजी कार्य में खर्च कर दिया।
  • 2007 में मार्केटिंग फील्ड में काम करने के दौरान चारामा निवासी लुकेश कुमार साहू से परिचय किया। 2020-21 में लुकेश से ज्ञानप्रकाश साहू व उसका भाई योगेश साहू की मुलाकात कराई। दोनो ने लुकेश को शेयर मार्केट में ट्रेड करने का लालच दिया। लुकेश ने मना कर दिया। नुकसान की गारंटी लेते हुए ज्ञान प्रकाश ने लालच देकर अपने खाते में अलग-अलग किस्तों में मेरे माध्यम से 29,65000 रुपए डाला।
  • 2019 में आर्मी से रिटायर्ड टिकेश साहू निवासी धमतरी से ज्ञानप्रकाश साहू व उसका भाई योगेश साहू की मुलाकात कराई। धोखा देकर टिकेश से अपने खातों में अलग-अलग किस्तों में मेरे माध्यम से कुल 45,00000 रुपए लेकर धोखाधड़ी की।
  • बालोद निवासी आलिंद साहू से नौकरी दिलाने व पैसे डबल करने का लालच देकर उत्तम साहू ने कुल 3,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की।