मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रही नर्स का नाम साक्षी और पूजा है। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आए छात्रों ने अस्पताल की कुव्यवस्था का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान ही दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद कमरे में बंद करके जमकर पिटाई की गई। दोनों युवक नौकरी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने आए थे, लेकिन यहां की व्यवस्था देख यह लोग वीडियो बनाने लगे। इसके बाद यह पूरा हंगामा हुआ।