11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जज ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, ‘कोर्ट के स्टेनो से मेरी पत्नी के अवैध संबंध’

गुजरात के वडोदरा में एक सिविल जज ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पत्नी के कई मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं।
2 min read
Google source verification
news

ghgh

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में एक सिविल जज ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे जज ने शिकायत की है कि उसके पत्नी के कई मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं। जज का कहना है कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं और उसके कई गैर-मर्दों से संबंध है, जिनमे उनका एक स्टेनोग्राफर भी शामिल हैं। वहीं दूसर व्यक्ति उसकी पत्नी के स्कूल टाइम का फ्रेंड है।

बुराड़ी कांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, फंदे पर लटकने की वजह से हुई मौत

दोनों मर्दों के साथ शारीरिक संबंध

यहां पीड़ित जज का आरोप है कि उसकी पत्नी के दोनों मर्दों के साथ शारीरिक संबंध हैं। वहीं पुलिस ने जज की शिकायत पर पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित जज ने आरोप लगाया है कि प्रियांक मल्कान नाम का एक शख्स उसकी पत्नी के स्कूल टाइम का फ्रेंड है। आरोप है कि बात केवल फ्रेंडशिप तक नहीं है, दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। जबकि उसका दूसरा प्रेमी श्रीजीत पिल्लई उसकी कोर्ट में स्टेनोग्राफर रह चुका है। जज ने बताया कि स्टेनोग्राफर ने एक दिन उसकी पत्नी को मोबाइल के फंक्शन समझाने के बहाने से मुलाकात की थी, जिसके बाद वह अक्सर आ जाने लगा और इस बीच दोनों के संबंध बन गए।

बुराड़ी कांड: 11 पाइपों से जुड़ा 11 मौतों का कनेक्शन? घटना के पीछे अंधविश्वास की थ्योरी

पीड़ित जज के अनुसार उसकी पत्नी के दूसरे मर्द से भी संबंध थे और दोनों के बीच मोबाइल फोन पर तकरीबन 3500 से ज्यादा बार बातें हुई थीं। बता दें कि इससे पहले जज की पत्नी उन पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। पत्नी ने पिछले साल जज पति पर दहेज उत्पीड़न व घरेलु हिंसा का मामला दर्ज कराया था। जबकि जज ने पत्नी के आरोपों के झूठा बताया है। उनका कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनको बदनाम करने का प्रयास कर रही है।