Hindi News / Crime / DU में NPR पर भाषण देकर फंसी लेखिका अरुंधती राय, शिकायत दर्ज
DU में NPR पर भाषण देकर फंसी लेखिका अरुंधती राय, शिकायत दर्ज
DU में विवादित भाषण देने को लेकर लेखिका अरुंधती रॉय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
शिकायत दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस थाने में अधिवक्ता राजीव कुमार रंजन द्वारा दर्ज कराई गई
लेखिका के खिलाफ IPC की धारा 295A, 504, 153 और 120B के तहत FIRदर्ज करने की मांग की
रॉय ने 25 दिसंबर को भारतीयों से NPR की जनगणना में गलत नाम और पता बताने की अपील की थी। नागरिकों में डर पैदा करते हुए रॉय ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि NPR के आंकड़ों का इस्तेमाल NRC के लिए किया जाएगा।
शिकायत में कहा गया है, "लेकिन इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह थी कि अरुं धती ने कहा कि मोदी सरकार ( Modi Govt ) को बाकी के चार साल नहीं मिलने चाहिए।
जब वे आपके घर आपका नाम पूछने आएंगे, तब आप उन्हें कोई नाम जैसे रंगा बिल्ला, कुंग फू कुत्ता जैसे बताना, अपने पते के तौर पर 7 रेस कोर्स मार्ग बताना और कोई एक फोन नंबर तय कर लेना है।
हम लाठी और गोलियां खाने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।"