देश में लोग कोरोना (Coronavirus) के संकट से जूझ रहे हैं। कोई खुद मौत के मुहाने पर खड़ा है, तो किसी के परिजन या करीबी इस संकट से उबरने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, कई ऐसे भी लोग हैं, जो बीते कुछ महीनों में अपनों के जाने के गम में डूबे हैं। इन सबके बीच, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस संकट की स्थिति में कालाबाजारी और शर्मनाक करतूतें कर रहे हैं। इनके किस्से रोज देश के किसी न किसी कोने से देखने-सुनने को मिल रहे हैं।